Ro no D15139/23

टी.बी. उन्मूलन 2025 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले: राज्यपाल पटेल

राज्यपाल ने विवेकाधीन निधि से एसोसिएशन को दिए एक लाख रुपये
राजभवन में एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन की हुई बैठक
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। टी.बी. एसोसिएशन, रोग अभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। टी.बी. के उपचार और जागरूकता से जुड़ी सभी गतिविधियां सतत् रूप से सघन स्तर पर की जानी चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल ने एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन की बैठक में उक्त निर्देश दिए। उन्होंने टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के लिए विवेकाधीन निधि से एसोसिएशन को 1 लाख रुपये प्रदाय किए हैं। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता भी मौजूद रहे।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि टी.बी. के उन्मूलन प्रयासों में जागरूकता सबसे ज़रूरी है। इसलिए दूरस्थ ग्रामीण अंचलों, झुग्गी बस्तियों, स्कूल और कॉलेजों में टी.बी. की जागरूकता गतिविधियों को लगातार जारी रखें। टी.बी. के इलाज के साथ ही मरीज़ों और उनके परिजनों की काउंसलिंग करें। उन्हें एडवाइज़री कार्ड भी प्रदान करें।
टी.बी. उन्मूलन कार्यों में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें
राज्यपाल पटेल ने कहा कि एसोसिएशन, क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को टी.बी. उन्मूलन प्रयासों की जानकारी दें। उन्मूलन के प्रयासों में सांसद और विधायकगणों का सहयोग लें। उन्होंने कहा कि टी.बी. उन्मूलन के लिये की जागरूकता गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। टी.बी. उन्मूलन प्रयासों में सहभागिता के लिए स्थानीय NGO और औद्योगिक संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त किया जाए।
राज्यपाल पटेल ने बैठक में टी.बी. मरीज उपचार प्रक्रिया, नि:क्षय मित्र, पोषण आहार वितरण की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने एसोसिएशन के प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अनुदान, आय-स्त्रोत, निर्माण कार्य आदि की समीक्षा की। पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में एसोसिएशन के चेयरमेन जयराम सचदेवा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वैश्विक भाषा बन गई है हिंदी: प्रो. संजय द्विवेदी

      0  केनरा बैंक में हिंदी दिवस समारोह *भोपाल।* भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि हिंदी विश्व भाषा बन चुकी है। अनेक…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

    भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए 44 साल के इंतज़ार को खत्म करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी