Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल हॉकी एक बार फिर अपने स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित देशभर में खेलों का सकारात्मक माहौल बना: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल में महिला एशियन चैम्पियनशिप का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को दी बधाई

मध्यप्रदेश के लिए खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की दृष्टि से स्वर्णिम दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में खेलों के विकास और सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत की टीम की स्पोर्ट्स जर्सी का किया विमोचन किया

 

भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 19, 2026, 19:52 IST

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित देशभर में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है। खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी एक बार फिर अपने स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहा है। भोपाल में पहली बार महिला हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप का आयोजन मध्यप्रदेश के लिए गौरव और उपलब्धि का विषय है। राजधानी भोपाल के बरखेड़ा नाथू में अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित में आयोजित एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ अवसर पर सभी टीमों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की टीमें भाग ले रही हैं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में विभिन्न खेलों गतिविधियों के अधोसंरचना विकास और सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश के लिए खेल और खिलाड़ियों की दृष्टि से आज स्वर्णिम दिवस है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर भारत की टीम की स्पोर्ट्स जर्सी का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने उपस्थित दर्शकों और खेल प्रेमियों का अभिवादन किया। बरखेड़ा नाथू में स्टेडियम में महिला एशियन चैंपियनशिप का पहला मैच भारत और मलेशिया के बीच खेला गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दर्शकों और खेल पदाधिकारियों के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही इंटरनेशनल एशियन चैंपियनशिप का शुभारंभ, विशेषकर खिलाड़ियों, हॉकी प्रेमियों और प्रदेशवासियों के लिए गौरव के क्षण हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले से पूर्व भारत और मलेशिया की महिला हॉकी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, मध्यप्रदेश की अतिथि सत्कार की गौरवशाली परंपरा की सुखद अनुभूति प्राप्त करेंगे।

 

महिला एशियन चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, खेल संगठनों के पदाधिकारी श्री दिग्विजय सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, खेल विभाग के सचिव श्री संजीव सिंह, खेल संचालक श्री चंचल शेखर के अलावा पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी श्री अशोक ध्यानचंद, श्री महबूब खान, श्री जलालुद्दीन रिजवी, श्री मोहम्मद यूसुफ, श्री मधु यादव, श्री समीर दाद, श्री विवेक सागर और एशियाई खेलों के पूर्व खिलाड़ी उपस्थित थे। हॉकी स्टेडियम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उत्साह के साथ मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आरंभ होगा एक और शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुंह के कैंसर से बचाव और बेहतर इलाज के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह को किया संबोधित युवा दंत चिकित्सकों से…

    Read more

    छठ महापर्व अब पूरे देश के लिए उत्सव और उमंग का अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठी मैया के पावन पर्व पर दीं बधाई और शुभकामनाएं छठ महापर्व पर किया सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित प्रेमपुरा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब  …

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी