Ro no D15139/23

18 और 19 जनवरी 2025 को होगा लॉ फॉर ऑल प्रोग्राम का आयोजन

जगदलपुर 14 जनवरी 2025/ जिला प्रशासन द्वारा आइडिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आगामी 18 एवं 19 जनवरी को जिले के सभी विकासखण्डों में लॉ फॉर ऑल प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक विकासखण्ड में उक्त विषय पर हाईस्कूल स्तर के रूचि लेने वाले छात्र-छात्राएं सम्मिलित किए जाएंगे। लॉ फॉर ऑल प्रोग्राम का उद्देश्य वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को विधि में कैरियर के अवसरों के बारे में जागरूक करना और क्लेट जैसे कानून प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह सत्र विद्यार्थियों को लॉ के क्षेत्र में संभावनाओं को समझने में मदद करेगा और जो छात्र-छात्राएं विधि की पढ़ाई में रुचि रखते हैं, उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करेगा। साथ ही यह कार्यक्रम लॉ की शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करेंगा। इनक्रेसिंग डायवर्सिटी बाय इनक्रेसिंग एसेस चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अंतर्गत आने वाले वंचित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। अतएव ऐसे विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि यह कार्यक्रम उन्हें न केवल मार्गदर्शन प्रदान करेगा, बल्कि लॉ की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। उक्त लॉ फॉर ऑल प्रोग्राम 18 जनवरी 2025 दिन शनिवार को प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक दरभा, बस्तानार, लोहंडीगुड़ा एवं तोकापाल और 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक जगदलपुर, बस्तर एवं बकावंड में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने हेतु जिन विद्यार्थियों को लॉ में कैरियर बनाने की रुचि हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को चुना जाएगा जिन्होंने अपने पिछले अकादमिक रिकॉर्ड में अच्छे प्रदर्शन के साथ क्रिटिकल थिंकिंग, भाषा और समाजशास्त्र जैसे विषयों में रुचि दिखाई हो। वहीं ऐसे विद्यार्थी जो सामाजिक कार्यों या नेतृत्व में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, उन्हें भी चयन में महत्व दिया जाएगा। विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके परिवार की वार्षिक आय 08 लाख रुपये से कम है, चूंकि वे आईडिया कार्यक्रम के तहत छात्रवृत्ति और कोचिंग के पात्र होंगे।
  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर