Ro no D15139/23

कलेक्टोरेट में मनाया गया सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस, पूर्व सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के परिजनों का किया गया सम्मान

जगदलपुर 14 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर जेपी पात्रो तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति में मंगलवार 14 जनवरी 2025 को कलेक्टर परिसर के प्रेरणा हाल में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर जेपी पात्रो ने सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इस दिवस को प्रथम फील्ड मार्शल श्री केएम करियप्पा की सेवाओं की महत्ता और सम्मान में हर साल सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों, वीर नारी एवं द्वितीय विश्व युद्ध के अपेंशन भोगी पूर्व सैनिकों की परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही समामेलित विशेष निधि से दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का धनादेश सौंपा गया। जिसके तहत श्रीमती बानो बाई पति द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व सिपाही स्वर्गीय मोहम्मद इस्माइल, श्रीमती माहेश्वरी वानखेडे पति द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व सिपाही स्वर्गीय वामन वानखेडे, 1965 एवं 1971 इंडो-पाक युद्ध के पूर्व वारेन्ट आफिसर जगदीश राय एवं पूर्व सारजेंट भरत कुमार चावला तथा श्रीमती मिनसा नयन पति शौर्य चक्र से सम्मानित स्वर्गीय कारपोरल निलेश कुमार नयन को सम्मानित किया गया।
  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान 2026, बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े*   *बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 जिलों…

    Read more

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी