Ro no D15139/23

पीडब्ल्यूडी एवं आरईएस के उपभियंता, एमएलबी के व्याख्याता सहित पुत्रीचौरा, गम्हरिया और बुनियादी शाला के भृत्यों को नोटिस जारी

निर्वाचन कार्य में लापरवाही ईव्हीएम मशीनों का फस्ट लेवल चेकिंग कार्य में अनाधिकृत अनुपस्थित होने पर की गई कार्यवाही

जशपुरनगर 14 जनवरी 2025/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग जशपुर के उप अभियंता श्री रंजित वैलेंटाइन एक्का, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के उप अभियंता श्री अनुज केरकेट्टा, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.विद्यालय जशपुर के व्याख्याता श्री सिकन्दर भगत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया के भृत्य श्री कलिन्दर राम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुत्री चौरा के भृत्य श्री महावीर भगत एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुनियादी जशपुर के भृत्य श्री संजय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विदित हो कि कार्यालयीन आदेश 12 जनवरी 2025 के द्वारा नगरी निकायों के निर्वाचनों में उपयोग हेतु ईव्हीएम मशीनों का फस्ट लेवल चेकिंग का कार्य 13 से 16 जनवरी तक किये जाने के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें लोक निर्माण विभाग जशपुर के उप अभियंता श्री रंजित वैलेंटाइन एक्का, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के उप अभियंता श्री अनुज केरकेट्टा, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.विद्यालय जशपुर के व्याख्याता श्री सिकन्दर भगत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया के भृत्य श्री कलिन्दर राम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुत्री चौरा के भृत्य श्री महावीर भगत एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुनियादी जशपुर के भृत्य श्री संजय कुमार 13 जनवरी को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। जो कि अत्यंत खेद का विषय है। इनके द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरती गई है। जो कि छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है।
उप निर्वाचन अधिकारी ने जारी पत्र में कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों के उक्त कृत्य के लिए क्यों ने उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर स्वतः उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किए हैं अन्यथा एकपक्षीय कार्यवाही करने की बात कही।

  • Related Posts

    केन्द्रीय विद्यालय में जीवन कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन’

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को केन्द्रीय…

    Read more

    ’ऑयल पाम की खेती से किसानों की चमकेगी किस्मत,

    43 हेक्टेयर में रोपण के साथ मिलेगा फेंसिंग, ड्रिप और 4 साल तक रखरखाव अन्तवर्तीय खेती पर अनुदान’ जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल