Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जशपुर में प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2026/ शासन की पारदर्शी एवं डिजिटल सेवा प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को समय पर टीसी उपलब्ध कराने में सुविधा होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनेगी।

इसी कड़ी में 27 अक्टूबर 2026 को जशपुर में एक दिवसीय भौतिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के सभी विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं प्राचार्यों को सेवा सेतु पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित सत्यापन, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (क्ैब्) के माध्यम से ऑनलाइन अनुमोदन तथा पोर्टल से जुड़ी विभिन्न तकनीकी समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही प्राचार्यों के डीएससी डोंगल की पोर्टल पर आवश्यक मैपिंग भी की गई, ताकि ऑनलाइन टीसी जारी करने की प्रक्रिया में तकनीकी बाधाएं न आएं और विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर स्थानांतरण प्रमाण पत्र मिल सके।
इस पहल से विद्यालयों में टीसी जारी करने की प्रक्रिया सरल, त्वरित और पारदर्शी होने की उम्मीद है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी होने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा विभाग की सेवाओं के डिजिटलीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र

    अब पेड़ों के नीचे या दूसरों के घरों में बैठक करने की मजबूरी हुई दूर, महतारी सदन में खुलकर आजीविका गतिविधियों पर चर्चा कर रहीं महिलाएं महतारी सदन से महिला…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

    12 खेलों में दमखम दिखा रहे सरगुजावासी, संभाग स्तरीय आयोजन 15-20 नवम्बर तक प्रस्तावित’ युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ