Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत औरा को दी बधाई

सीए फाइनल में ऑल इंडिया 5वीं रैंक पाकर मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के श्री अक्षत औरा पिता श्री मनोज औरा को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि से पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साधारण किसान परिवार से आने वाले अक्षत ने न केवल धार जिले बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अक्षत को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और अपना शुभाशीष दिया।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया…

    Read more

    राज्यपाल पटेल माँ दुर्गा की महाआरती में हुए शामिल

    लोकभवन के कर्मचारी आवास परिसर में हुआ आयोजन   भोपाल IMNB NEWS AGENCY   राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकभवन स्थित कर्मचारी आवास परिसर में महाआरती…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?