Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री ने दी 9.05 करोड़ के विकास कार्यों की रखी नींव, संवरेंगे मुड़ापार बाजार और स्टेडियम मार्ग

*वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री देवांगन ने आठ वार्डों को दी विकास कार्यों की सौगात*

रायपुर, 15 जनवरी 2025/ वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को कोरबा में 9.05 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने तिलक भवन, मुड़ापार दशहरा मैदान, जिला अस्पताल और में आयोजित ढोढीपारा कार्यक्रम में विभिन्न 19 विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा शहरवासियों के लिए आज करीब 9 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ है। विगत 10 दिन के भीतर 25 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया जा चुका है, श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेज गति से हर वार्ड का विकास किया जा रहा है। कोरबा की जनता को किसी भी विकास कार्यों के लिए अब चिंता करने या मांगने की जरूरत नहीं है। ऊर्जाधानी के गौरव के अनुरूप प्रगति पथ पर कोरबा अग्रसर है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पूर्व पार्षद श्री नरेंद्र यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र पाटनवार समेत अधिक संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।

*पत्रकारों के कॉलोनी के लिए 78.48 लाख और प्रेस क्लब पर खर्च होंगे 10 लाख*

तिलक भवन प्रेस क्लब कोरबा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वार्ड क्रमांक 31 गोकुल नगर पत्रकार कॉलोनी के विकास कार्य का अधोसंरचना मद के 78.48 लाख रूपए और तिलक भवन के छत मरम्मत व शौचालय निर्माण का कार्य 10 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा के पत्रकारों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने खरमोरा में जमीन आबंटित की थी। अब विष्णुदेव की सरकार में कॉलोनी का विकास होने जा रहा है। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, कमलेश यादव, विश्वनाथ केडिया, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर, नागेंद्र श्रीवास समेत पत्रकार उपस्थित रहे।

*43.49 लाख की लागत से हमर अस्पताल का होगा निर्माण*

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढ़ोढीपारा हमर अस्पताल लागत 43.49 लाख रूपए के कार्यों का मंत्री श्री देवांगन ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। हाल ही में मेडिकल अस्पताल में 200 बेड अस्पताल के लिए 43.80 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान हुई है।

  • Related Posts

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान- ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की वर्चुअल समीक्षा

    *बस्तर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और दुर्ग के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की चर्चा*   *जिला, संभाग, नगरीय निकाय एवं विकासखंड मुख्यालयों में सामूहिक रूप से…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर