Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री शर्मा कवर्धा में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और शिव पुराण में शामिल हुए

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा

कवर्धा में धार्मिक आयोजनों का महोत्सव में श्री शर्मा ने की विशेष भागीदारी

कवर्धा, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्री शिव पुराण में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही आयोजन में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना भी शामिल हुए।

यह महायज्ञ 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कवर्धा के वार्ड क्रमांक 27 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया। इस दोनों आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति देखी गई। उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों से भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की और इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ाने वाला बताया।
श्री शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का महत्व केवल आध्यात्मिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि ये समाज में सद्भावना और एकता का संचार भी करते हैं। जहां संत और साधु का आगमन होता है, वह क्षेत्र भी समृद्धि और शांति का केंद्र बन जाता है। उन्होंने इन आयोजनों को समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम बताया।
कवर्धा के पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना से वातावरण पवित्र हो रहा है। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ क्षेत्र में प्राकृतिक संतुलन, आध्यात्मिक उन्नति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वहीं, श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों का आनंद उठा रहे हैं।
इन दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हो रहे हैं। आयोजन समितियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या आयोजन की सफलता को दर्शा रही है।
कबीरधाम जिले में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की परंपरा लंबे समय से रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की उपस्थिति ने इन आयोजनों को और भी विशेष बना दिया। उन्होंने आयोजनों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्री राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चन्द्रवशी, जनपद उपाध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र साहू, श्री नितेश अग्रवाल, पार्षद श्री उमंग पांडेय सहित अन्य प्रतिनिधियो ने धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर माय भारत यूथ वालिंटियर्स ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया दिवस

    कवर्धा, 1 अक्टूबर 2026। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन…

    Read more

    ब्रेल से कलेक्टर का नाम लिखा, टेलर फ्रेम से दिखाई गणित की प्रतिभा, बच्चों के बीच पहुंचीं कलेक्टर

    विद्यार्थियों की प्रतिभा देख कलेक्टर ने की सराहना, पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण और सुविधाओं की ली जानकारी*   *कलेक्टर ने सिंघनपुरी के दृष्टि एवं श्रवणबाधित विद्यालय का किया अवलोकन*…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी