Ro no D15139/23

पढ़ाई में अब लक्की की दिव्यांगता नहीं बनेगी रोड़ा

रायपुर, 17 जनवरी 2025/ अम्बिकापुर के गांधी नगर में रहने वाले आठवीं कक्षा के छात्र लक्की बचपन से ही दिव्यांग थे, दिव्यांगता के कारण उसेे स्कूल आने-जाने तथा पढ़ाई-लिखाई में परेशानी होती थी, साथ ही उन्हें दैनिक जीवन के बहुत से कार्यो में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जब उनके पिता श्री दिनेश कंसारी को राज्य शासन की दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण योजना के बारे में जानकारी मिली, वे बिना देर किए बैटरी चलित ट्राइसिकल के लिए आवेदन दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के सुशासन की त्वरित कार्यवाही से लक्की को ट्राइसिकल मिली और अब लक्की स्वयं अपना दैनिक कार्य कर लेता है, साथ ही उन्हें पढ़ाई-लिखाई के लिए स्कूल जाने में उसे कोई दिक्कत नहीं आती है।

गौरतलब है कि अम्बिकापुर के गांधी नगर में रहने वाले श्री दिनेश कंसारी सायकल में घूम-घूम कर बर्तन बेचते का काम करते हैं। दिनभर गली-मोहल्लों में घूमने के बाद जो आय होती है, यही उनके आजीविका का साधन है। श्री कंसारी के एक पुत्र लक्की और एक पुत्री है। जो कक्षा आठवीं और कक्षा चौथी में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चों को पढ़ने की बहुत रुचि है,पर पुत्र लक्की को बचपन से ही चलने-फिरने में समस्या है। उन्होंने अम्बिकापुर के लगभग हर अस्पताल और रांची में लक्की का इलाज कराया। पर उन्हें पता चला कि यह दिव्यांगता की समस्या आजीवन रहेगी और इसका इलाज सम्भव नहीं है। ये सुनते ही मानों उनके पैरों तले जमीन खसक गई। अपने छोटे से बच्चे को इस स्थिति में देखकर हृदय कांप उठता था। अब शासन की मदद से उनके पुत्र को ट्राइसिकल मिल गया, जिससे लक्की आसानी से स्कूल जाने में समर्थ है। श्री कंसारी अपने लाडले लक्की को पढ़ा-लिखाकर काबिल इंसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे है।
लक्की अपनी ट्राइसिकल चलाते हुए बताते हैं कि मेरी ट्राइसिकल अच्छी चलती है, मैं इसी में बिना किसी की मदद से स्कूल जाता हूं। पढ़ना मुझे अच्छा लगता है, मैं पढ़-लिखकर भविष्य में कुछ बनना चाहता हूं, अच्छा करना चाहता हूं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहता हूं। श्री कंसारी इससे बहुत खुश हैं। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशहाल हुई नई शुरुआत सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ की त्वरित एवं पारदर्शी सेवा से मिला लाभ

      रायपुर 23 जुलाई 2026// शासन की जनहितकारी एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं को आमजन तक सरलता से पहुँचाने में सेवा सेतु केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण खैरागढ़…

    Read more

    छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली 31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से भागीदारी की अपील की

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के…

    Read more

    NATIONAL

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार