धमतरी 17 जनवरी 2025/ बोर्ड परीक्षा आयोजन से उत्पन्न तनाव को दूर करने राज्य शासन द्वारा समय-समय पर पालक शिक्षक बैठक लिए जाने के लिए प्राथमिकता तय किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आने वाले एक मार्च से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रहीं हैं। बोर्ड परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए पालकों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर पर हेल्पडस्क स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 07722-230989 है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय दिवसों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एपीसी श्री पंकज रावटे मो.नं. 90398-31428, दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक श्री अतुल रणसिंह 87188-01753, दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक श्री नंदकिशोर साहू 99774-13719 और शाम 4 से शाम 6 बजे तक श्री खेमेन्द्र कुमार साहू मो.नं. 91317-50230 की ड्यूटी लगाई है।
मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने निर्माणाधीन डबरियों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण
कार्य की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति एवं मानव दिवस के संधारण की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। जिले में…
Read more








