Ro no D15139/23

शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का द्वितीय चरण 21 जनवरी से 21 फरवरी तक

धमतरी । शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में शिशु संरक्षण माह का द्वितीय चरण 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। इस दौरान मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र, निजी स्कूल अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच आयोजित कर निर्धारित सेवायें हितग्राहियों को दिया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में होने वाले आंख से संबंधित रोग मोतियाबिन्द, रतौंधी, बिटॉट स्पॉट एवं खून की कमी को दूर करना है। अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से सबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियां विटामिन ’’ए’’ सिरप 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को 6 माह के अंतराल में पिलाया जाता है। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप भी दिया जाता है, बच्चों में पोषण के स्तर की जांच के लिए वजन एवं खून की जाँच किया जायेगा। इसके अलावा गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती किया जाना एवं गर्भवती माताओं की जांच करते हुए स्तनपान एवं पोषण आहार के विषय पर चर्चा किया जाना शामिल है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशिक ने यह भी बताया कि जिले में विटामिन ’’ए’’ के हितग्राही बच्चे 75 हजार 882 एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही बच्चों की संख्या 80 हजार 345 है। जिला स्तर पर शशु संरक्षण माह की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सीएमएचओ ने अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने बच्चों को विटामिन ’’ए’’ एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप अवश्य पिलाये।

  • Related Posts

    गुरु सम्मान से गौरवान्वित हुआ श्री कृष्ण स्कूल, नीलू शर्मा ने कहा—शिक्षक ही गढ़ते हैं समाज और राष्ट्र

    राजनांदगांव- तुलसीपुर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का समारोह भक्ति, संस्कृति और गुरु सम्मान के भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर…

    Read more

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग