Ro no D15139/23

दमेरा पर्यटन स्थल को साफ करने अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम सहित सभी ने ली स्वच्छता की शपथ

        जशपुरनगर 20 जनवरी 2025/ जिले में पर्यटन स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को पर्यटन क्षेत्र दमेरा में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा  स्वच्छता श्रमदान किया। इस श्रमदान में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम ओंकार यादव, तहसीलदार जयश्री राजनपथे, अतिरिक्त सीईओ प्रदीप कुमार राठिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर, ईई जल संसाधन विनोद भगत, उपसंचालक पशु चिकित्सा अवधेश कुमार मरकाम, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, सहायक संचालक मत्स्य विभाग जितेंद्र कुमार पैंकरा सहित जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत रेंगोला के जनप्रतिनिधि, स्वच्छता समूहों की दीदियां, जय हो स्वयंसेवक सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सभी ने पर्यटन केंद्र में फैली गंदगी को इकट्ठा करते हुए सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल लोगों के लिए मनोरंजन का साधन होने के साथ प्रकृति का अनुपम उपहार और वन के वन्य जीवों के लिए जीवन का माध्यम भी है। जिसका आनंद उठाने के लिए इन स्थलों का स्वच्छ होना भी आवश्यक है और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखना ना सिर्फ हमारी जिम्मेदारी है वरन हमारा कर्तव्य भी है। इसके लिए सभी को मिलकर इन स्थलों को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ ने सभी को स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता करने तथा स्वयं गंदगी न करते हुए दूसरों को भी गंदगी करने से रोकने एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जशपुर को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया।

  • Related Posts

    चक्रवाती सिस्टम ‘अरनब‘ को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया अलर्ट 28 व 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

     जशपुरनगर 27 अक्टूबर 2026/ मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘अरनब‘ के प्रभाव से आगामी 03 दिवस मौसम में बड़ा बदलाव देखने…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    43 आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार, समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश’ जशपुरनगर 27 अक्टूबर 2026/ कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला