Ro no D15139/23

बच्चों को विटामिन ’’ए’’ की सिरप पिलाकर किया गया जिले में शिशु संरक्षण माह शुरू

धमतरी 21 जनवरी 2025/ शिशु संरक्षण माह का द्वितीय चरण आज से शुरू हो गया, जो कि 21 फरवरी तक चलेगा। मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रिया कंवर के द्वारा सिविल अस्पताल कुरूद में बच्चों को विटामिन ’’ए’’ सिरप पिलाकर शिशु संरक्षण माह आरंभ किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.पी.दीवान ने बताया कि शिशु संरक्षण माह कुल 10 सत्रों में मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच आयोजित होगी। इसका उद्देश्य बच्चों में होने वाले आंख से संबंधित रोग मोतियाबिन्द, रंतौधी, बिटॉट स्पॉट एवं खून की कमी को दूर करना है। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित गतिविधियां में विटामिन ए सिरप 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को 6 माह के अंतराल में पिलाया जाता है। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप, बच्चों में पोषण के स्तर की जांच के लिए वजन लेकर पोषण आहार के विषय में पालक को जानकारी दी जाती है। जिले में विटामिन ’’ए’’ के हितग्राही बच्चे 75 हजार 882 एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही बच्चे की संख्या 80 हजार 345 है।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 29 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

    विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया एक दिवसीय अवकाश   धमतरी, 28 अक्टूबर 2026। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    Read more

    ग्राम पंचायत भाटागांव में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित, 15 जनधन खाते खोले गए

    बीमा योजनाओं के 55 आवेदन प्राप्त, 40 खातों की पुनः केवाईसी और 15 खातों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी   धमतरी, 28 अक्टूबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ