Ro no D15139/23

विभिन्न शाखाओं के कार्य हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन-2025

कोरबा 21 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के कार्य हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सहयोगी कर्मचारियों की पदस्थगी के आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नगरीय क्षेत्र एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु सामान्य शाखा के कार्य हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग मो.नं. 9479263731 को नोडल अधिकारी एवं श्रीमती ऋचा सिंह उप जिला निर्वाचन अधिकारी मो.नं. 6464446152 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचरण संहिता के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मो.नं. 9479193300, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय मो.नं. 7773808088 एवं अपर कलेक्टर कोरबा मनोज कुमार बंजारे मो.नं. 9098542007 को नोडल और सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सर्व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सर्व कार्यपालिक दण्डाधिकारी, सर्व थाना प्रभारी, सर्व संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी, जाबो कार्यक्रम के कार्यों के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को नोडल और सहायक संचालक जनसंपर्क कमलज्योति मो.नं. 7970006612, सर्व संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी और सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह शिकायत सेल/कंट्रोल रूम व्यवस्था के कार्यों के लिए उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती सीनिवाली गोयल मो.नं. 9479053127 और परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन श्रीमती सीमा भारद्वाज को सहायक अधिकारी, डाक मतपत्र/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र कार्य के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को नोडल एवं जिला सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक प्रोग्रामर शीतल अग्रवाल को सहायक नोडल अधिकारी, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को नोडल तथा सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत), जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमन्त जायसवाल मो.नं. 9977636515, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय मो.नं. 8305773677, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा, सर्व संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सर्व जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को सहायक नोडल अधिकारी, मीडिया प्रमाण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे को नोडल अधिकारी, परिवहन योजना एवं रूट चार्ट की व्यवस्था संबंधी कार्य के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज कुमार महिलांगे मो.नं. 8763984612 एवं जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा मो.नं. 7974375945, कार्मिक कल्याण के कार्यों के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, मतपेटी के कार्यों के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर मो.नं. 8959393222, अवकाश शाखा के कार्यों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, मतपत्र पु्रफ रिडिंग, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांग रूम के कार्यां के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे एवं कोषालय अधिकारी पी.आर.महादेवा मो.नं. 9993318938, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग एवं संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर, प्रेक्षक हेतु लाईजनिंग अधिकारी के लिए जिला खनिज अधिकारी प्रमोद नायक मो.नं. 7587350731, चिकित्सा सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी मो.नं. 7587859800, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री व्यवस्था के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, स्टेशनरी की व्यवस्था के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह, प्रतिवेदन शाखा के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, मतगणना एवं टेंट, लाईट, माईक व्यवस्था के कार्यों के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, मानदेय वितरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, प्रभारी अधिकारी विद्युत व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता (शहरी) छत्तीसगढ़ राज्य वितरण कंपनी मर्यादित कोरबा एवं एस.के.ठाकुर मो.नं. 9406466955 कनिष्ठ यंत्री (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ राज्य वितरण कंपनी मर्यादित कटघोरा, नामांकन व्यवस्था एवं जानकारी प्राप्त करना के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग, निर्वाचक नामावली एवं मतदान केन्द्र शाखा के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह, दूर संचार व्यवस्था के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिखा ठाकुर मो.नं. 7828183048, प्रवेश पत्र शाखा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज कुमार महिलांगे, कंप्यूटर शाखा-ई-मेलिंग के लिए सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल, सीसीटीवी शाखा के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग और ईव्हीएम शाखा के कार्यों के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार ) साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपने मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम

      कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/पोंड़ी-उपरोड़ा विकासखंड का दूरस्थ ग्राम कुम्हारीसानी जिला मुख्यालय से लगभग 100 से 110 किलोमीटर दूर है। यहां कई परिवार खेती-किसानी पर निर्भर हैं। गांव से हायर…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

      कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला