Ro no D15139/23

नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर एवं पार्षद के निर्वाचन लिए नाम निर्देशन की कार्यवाही हेतु स्थान निर्धारित

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025

कोरबा 21 जनवरी 2025/नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा समय-अनुसूची जारी होने पर नगर पालिक निगम कोरबा के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, निक्षेप राशि प्राप्त करने, संवीक्षा, प्रतीक आबंटन तथा नाम वापसी की कार्यवाही एवं अन्य समस्त कार्यवाही संपन्न कराने में सहायता करने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थगी कर दी गई है तथा 22 जनवरी से 31 जनवरी तक नाम निर्देशन की कार्यवाही हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय में कक्ष निर्धारित कर दी गई है।
जारी आदेशानुसार महापौर पद (वार्ड क्र. 01 से 67 तक) के लिए नाम निर्देशन की कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 05 निर्धारित किया गया है। इसी तरह पार्षद पद वार्ड क्रमांक 01 से 13 तक के नाम निर्देशन के लिए नजूल न्यायालय कक्ष क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 14 से 26 तक के लिए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष क्र. 23, वार्ड क्रमांक 27 से 39 तक के लिए कलेक्टर रीडर कक्ष, वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिए भूतल कक्ष क्रमांक 30 (स्थापना कक्ष) और वार्ड क्रमांक 54 से 67 तक पार्षद पद के नाम निर्देशन की कार्यवाही के लिए जिला पंचायत भूतल सभाकक्ष निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार  नगर पालिका परिषद दीपका में अध्यक्ष व पार्षद हेतु कार्यालय उप तहसील दीपका, कटघोरा नगर पालिका के अध्यक्ष व पार्षद हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा, बांकीमोंगरा अध्यक्ष व पार्षद हेतु कार्यालय नगर पंचायत बांकीमोंगरा, पाली अंतर्गत अध्यक्ष व पार्षद हेतु तहसील कार्यालय पाली एवं छुरीकला अंतर्गत अध्यक्ष व पार्षद हेतु  कार्यालय नगर पंचायत छुरीकला को नामांकन स्थल निर्धारित किया गया है।

  • Related Posts

    अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण और वैध पंजीयन के अभाव में दीपक स्वीट्स एंड डेयरी सीलबंद पाली के नूनेरा स्थित पंजाब रंगीला ढाबा सहित खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

      कोरबा, 24 अक्टूबर 2026/खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के…

    Read more

    कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित

      एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कोरबा, 24 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी)…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील