Ro no D15139/23

सुदूर ग्राम चितालाता में प्राथमिक शाला में व्यवस्था सुधार के निर्देश के निर्देश के बाद निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

गेरसा से सुदूर ग्राम चितालाता निर्माणाधीन सड़क कार्य का किया निरीक्षण, आवागमन के लिए लगभग तैयार
अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर ने बीते अगस्त माह में प्रशासनिक टीम के साथ विकासखण्ड लुण्ड्रा के सुदूर ग्रामों का दौरा किया था जिसमें सुदूर क्षेत्र में बसा ग्राम चितालाता भी शामिल रहा। पूर्व ने हुए निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस पहाड़ी कोरवा बहुल ग्राम में पहुंच मार्ग और स्कूल की स्थिति देखी। जंगल, घाट के दुर्गम रास्ते से ग्राम तक पहुंचना मुश्किल था, जहां कलेक्टर श्री भोसकर स्वयं बाइक चलाकर ग्रामवासियों से मिलने पहुंचे थे। कलेक्टर श्री भोसकर के निर्देश के बाद आज लगभग 4 महीनों बाद कि स्थिति ऐसी है कि चारपहिया वाहन भी आसानी से ग्राम तक पहुंच रहा है। बुधवार को कलेक्टर श्री भोसकर निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेने पहुंचे, जहां संबंधित अधिकारी ने बताया कि गेरसा से चितालाता मार्ग की लम्बाई 2.375 किलोमीटर है, जिसमें मिट्टी कार्य, जीएसबी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़क का कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
प्राथमिक शाला के आवश्यक सुधार के दिए थे निर्देश, काम पूरा होने के बाद लिया जायजा-
कलेक्टर श्री भोसकर ने ग्राम चितालाता पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया था जहां स्कूल की जर्जर स्थिति देख आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। दिनांक 30 सितंबर को स्कूल का काम पूरा हुआ। उन्होंने कार्य पूर्ण होने के बाद शाला का जायजा लिया काम का जायजा लिया।स्कूल में छत, दीवारों और फर्श की मरम्मत की गई है। कलेक्टर श्री भोसकर इस दौरान बच्चों से मिले और उनके साथ भोजन किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी को लेकर खड़गे और राहुल गांधी माफी मांगें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, बिहार  पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया

    *केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े और पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा भी मैच देखने पहुंचे* रायपुर. 25 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?