Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर ने विकासखण्ड लुण्ड्रा के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का लिया जायजा

निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूर्ण किए जाने दिए निर्देश
स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास में देखी व्यवस्था
अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर बुधवार को प्रशासनिक अमले के साथ विकासखण्ड लुण्ड्रा क्षेत्र के दौरे पर निकले। उन्होंने यहां धान खरीदी केन्द्रों, निर्माणाधीन सड़कों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री भोसकर ने सबसे पहले धान उपार्जन केंद्र बटवाही, उपार्जन केंद्र लुण्ड्रा, उपार्जन केंद्र बरगीडीह का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबन्धकों से खरीदी के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा धान खरीदी केंद्रों से धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से धान बेचने और राशि के भुगतान पर फीडबैक लिया। उन्होंने इस दौरान सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर श्री भोसकर ने क्षेत्र लुण्ड्रा अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन सड़कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने करेसर से करिलधोवा कोरवापारा अमगांव लंबाई 1.280 किमी, मेन रोड मोहरा से धमनापारा लंबाई 1.275 किमी एवं गेरसा से चितालता लंबाई 2.375 किमी का निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किए जाने निर्देशित किया। इसके बाद कलेक्टर श्री भोसकर द्वारा प्राथमिक शाला महोरा, आंगनबाड़ी केंद्र महोरा, प्राथमिक शाला गेरसा का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सहित शिक्षण सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसके पश्चात श्री भोसकर आदिवासी बालक आश्रम कुदर पहुंचे, उन्होंने यहां बच्चों शयनकक्ष, शौचालय तथा आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • Related Posts

    हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास को जनभागीदारी से मिलेगा नया संबल : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर, 10 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सरगुजा जिले में अब तक 578.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

      अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/ चालू मानसून सीजन के दौरान सरगुजा जिले में 1 जून 2026 से 10 सितंबर 2026 तक 578.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?