Ro no D15139/23

जिला अंत्यावसायी अंतर्गत 735 बकायादार हितग्राही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए होंगे अपात्र

चुनाव लड़ने के लिए बकाया ऋण राशि जमा कर मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा
कलेक्टर ने एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ को दिए निर्देश

कोरबा 23 जनवरी 2025/जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में स्व रोजगार स्थापित करने के उदद्ेश्य से कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर समय पर ऋण की किश्त जमा नही करने वाले जिले के लगभग 735 बकायादार हितग्राही नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे बकायादारों को निर्वाचन लड़ने से पूर्व अन्त्यावसायी विभाग में बकाया ऋण राशि जमा करते हुए ऋण मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकायां के मुख्य नगर पालिका अधिकारियां को पत्र प्रेषित कर नामांकन दाखिल के दौरान ऐसे बकायादारों का नाम मिलान करते हुए बकाया राशि जमा करने व ऋण मुक्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही नामांकन दाखिल लेने के निर्देश दिए हैं।
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कोरबा से प्रापत जानकारी अनुसार राष्ट्रीय निगम की विभिन्न योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग, सफाई कामगार वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित कर आय संवर्धन करने हेतु कम ब्याज दर पर ऋण प्रदाय किया गया है, किन्तु अनेक हितग्राहियों द्वारा उक्त वितरित ऋण से पर्याप्त आय अर्जित करने व ऋण राशि कालातीत होने के पश्चात् भी प्रदाय ऋण राशि को जमा करने में रूचि नही ले रहे हैं। निगम मुख्यालय रायपुर द्वारा छ0ग0 शासन की गारंटी पर राष्ट्रीय निगम की विभिन्न योजनान्तर्गत ब्याज दर पर राशि प्राप्त कर हितग्राहियों को ऋण प्रदाय की गई है। जिसे मय ब्याज सहित वापस किया जाना होता है। ऋण लेकर कई वर्षो से ऋण किश्त जमा नही करने वाले 735 बकायादार हितग्राही है। इन लोगो पर विभाग द्वारा प्रदाय किये गये 6.97 करोड़ रूपये का ऋण बकाया है। इन बकायादारों को पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद आदि पदों पर चुनाव लड़ने के लिये अंत्यावसायी विभाग में बकाया ऋण राशि जमा करते हुए ऋण मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस संबंध मे ंपत्र प्रेषित कर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बकायादार हितग्राहियों द्वारा चुनाव लड़ने हेतु नामांकन दाखिल करने के लिए उपस्थित होंगे, तब उन बकायादार हितग्राहियों को बकाया राशि जमा करने के उपरान्त प्राप्त ऋण मुक्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने व बकाया राशि जमा करने के बाद उनका नामांकन दाखिल किया जाएं।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार ) साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपने मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम

      कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/पोंड़ी-उपरोड़ा विकासखंड का दूरस्थ ग्राम कुम्हारीसानी जिला मुख्यालय से लगभग 100 से 110 किलोमीटर दूर है। यहां कई परिवार खेती-किसानी पर निर्भर हैं। गांव से हायर…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

      कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला