जगदलपुर, 23 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के तहत जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं उससे संबंधित अन्य समस्त कार्यों के सम्पादन हेतु अपर कलेक्टर जगदलपुर श्री ऋषिकेश तिवारी को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व में जारी आदेश को संशोधित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला बस्तर को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर
केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…
Read more








