Ro no D15139/23

बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग उतरा मैदान में राहत शिविरों का लिया सघन जायजा

जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में बुधवार को संयुक्त दल ने जगदलपुर के विभिन्न जलमग्न गांवों, मोहल्लों और राहत शिविरों का सघन दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की धरातलीय स्थिति की समीक्षा की। इस निरीक्षण दल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, विश्व स्वास्थ्य संगठन राज्य कंसलटेंट डॉ. उरिया नाग, डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री शामिल रहे।
संयुक्त टीम ने विकासखंड नानगुर के भेजापदर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर उलनार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालगांव और ग्राम तुरेनार का दौरा किया। भेजापदर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस भंवर की उपस्थिति में संचालित राहत शिविर का मुआयना करते हुए पीड़ितों को मिल रहे उपचार और दवाओं की उपलब्धता की पड़ताल की गई। वहीं उलनार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संस्थागत प्रसव एवं नियमित ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं और वहां आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर की भी जांच की गई। मालगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को फौरन पूरी तरह दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए। तुरेनार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान स्थानीय सरपंच हेमवती की मौजूदगी में ग्रामीणों से संवाद किया गया, जहां ग्रामीणों ने नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाएं मिलने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने स्पष्ट किया कि आपदा की इस घड़ी में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी केवल बीमारियों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों को मानसिक संबल देना और महामारी से बचाना भी उतना ही अनिवार्य है। उन्होंने मैदानी अमले को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने के लिए जागरूक किया जाए तथा मितानिनों के माध्यम से घर-घर क्लोरीन की गोलियां और पेयजल स्रोतों के शुद्धिकरण हेतु ब्लीचिंग पाउडर का सघन वितरण सुनिश्चित हो। इसके साथ ही शिविरों में डायरिया, त्वचा रोग, मौसमी संक्रमण की दवाओं सहित सर्पदंश के त्वरित इलाज के लिए एंटी-स्नेक वेनम, ओआरएस और जिंक का पर्याप्त बैकअप बनाए रखने तथा जलजमाव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वल छिड़काव तेज करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. बसाक ने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि बाढ़ की विभीषिका से भय, चिंता और तनाव से जूझ रहे ग्रामीणों को मनोसामाजिक सहयोग और विशेष काउंसलिंग दी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाए। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने विषम परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से सेवा दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए इसी निष्ठा के साथ कार्य जारी रखने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप