धमतरी । प्रदेश में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, को शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा बारहवीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पर https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ ऑनलाईन की जा रही है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ओटीआर एवं बायो मट्रिक ऑथेन्टिकेशन प्रक्रिया में छूट प्रदाय की गई है। प्रक्रिया को शिथिल करते हुए स्वीकृति की कार्यवाही करने के निर्देश सहायक आयुक्त ने संबंधित संस्था प्रमुखों को दिए हैं।
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
*मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल* *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…
Read more








