Ro no D15139/23

नामांकन के तीसरे दिन आज तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल

धमतरी, 24 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तिथियों की घोषणा होते ही प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म क्रय करने और दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। नामांकन के तीसरे दिन आज जिले के नगरनिगम धमतरी सहित पांचों नगर पंचायतों में कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए। इनमें नगरनिगम धमतरी में पार्षद पद के लिए एक, नगर पंचायत कुरूद में पार्षद पद के एक और नगर पंचायत मगरलोड में भी पार्षद पद के लिए एक नामांकन दाखिल शामिल हैं।

गौरतलब है कि नगर निगम में महापौर पद के लिए अब तक कुल 8 नामांकन पत्र क्रय किया गया और पार्षद पद के लिए कुल 56 नामांकन फार्म खरीदे गए। यहां आज पार्षद पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसी तरह नगर पचांयत कुरूद में कुल 12 नामांकन पत्र खरीदे गए, जिसमें दो अध्यक्ष पद के लिए और 10 पार्षद पद के लिए शामिल हैं। इस नगर पंचायत में भी आज एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत मगरलोड में कुल 10 नामांकन पत्र खरीदे गए, इनमें अध्यक्ष पद के लिए दो और पार्षद के लिए 8 नामांकन पत्र शामिल है। नगर पंचायत मगरलोड में एक नामांकन आज दाखिल किया गया।
इसी तरह नगर पंचायत नगरी में कुल पार्षद पद के लिए 14 नामांकन पत्र, नगर पंचायत भखारा में पार्षद पद के लिए 4 नामांकन पत्र, नगर पंचायत आमदी में पार्षद पद के लिए 5 नामांकन फार्म प्रत्याशियों ने क्रय किया। तय कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जनवरी, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तारीख और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशन करने का कार्य 31 जनवरी और मतदान 11 फरवरी तथा मतगणना 15 फरवरी 2025 को की जायेगी।

  • Related Posts

    शराब सेवन कर विद्यालय आने और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्याता निलंबित

    धमतरी, 7 सितंबर 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी, विकासखंड मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता श्री नारायण प्रसाद साहू को शराब का सेवन कर विद्यालय आने, शैक्षणिक कार्य प्रभावित करने तथा…

    Read more

    16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला,  1400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती 15 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी हिस्सा,

    8 वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को मिलेगा अवसर   धमतरी,07 सितंबर 2026/जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी