Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने दिलाई शपथ

जशपुरनगर 24 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 24 जनवरी को जशपुर जिला कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ लिया। कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा जारी  निर्देशानुसार प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 25 जनवरी 2025 को ष् पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे लिये जाने हेतु निर्देश जारी किए गए थे। जारी निर्देशानुसार जिन राज्यों में शनिवार अवकाश रहता है, वहाँ 24 जनवरी को पूर्वान्ह 11.00 बजे “राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शपथ ग्रहण किया जाना था। उक्त निर्देश के परिपालन में  “राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 24 जनवरी को  जिले के शासकीय कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में मौजूद जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ  लिया।

  • Related Posts

    जशपुर जंबूरी 2026 का गुरुवार को हुआ शुभारंभ,

    छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से पहुँचे प्रतिभागी और कंटेंट क्रिएटर्स चार दिनों तक साहसिक गतिविधियों, प्रकृति, पर्यटन एवं कला से जुड़ी गतिविधियों में लेंगे भाग जशपुरनगर 26 नवंबर 2026/  विगत…

    Read more

    संविधान दिवस पर सामूहिक रूप से किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

    अपर कलेक्टर ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ जशपुरनगर 26 नवम्बर 2026 / संविधान दिवस के अवसर पर आज जिले में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26