जशपुरनगर 26 नवंबर 2026/ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले में आयोजित जशपुर जंबूरी 2026 का गुरुवार, 26 नवंबर को शुभारंभ हुआ।
पहले दिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित अन्य प्रदेशों से भी प्रतिभागी जशपुर पहुँचे। इनके साथ विभिन्न क्षेत्रों के कंटेंट क्रिएटर्स भी इस आयोजन का हिस्सा बनने पहुँचे हैं।
साथ ही जशपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भी उत्साहपूर्वक जंबूरी में भाग ले रहे हैं, जिससे स्थानीय बच्चों को भी जिले की पर्यटन, साहसिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
जंबूरी के दौरान आगामी चार दिनों तक जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर साहसिक गतिविधियों, प्रकृति दर्शन, पर्यटन एवं कला से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रमुख गतिविधियाँ इस प्रकार हैं:
प्रमुख गतिविधियाँ एवं आयोजन स्थल
’देशदेखाः प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में रॉक क्लाइम्बिंग, टॉप रोप क्लाइम्बिंग, बोल्डरिंग, जुमारिंग और ज़िपलाइन जैसी साहसिक गतिविधियाँ आयोजित होंगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए स्टारगेज़िंग की व्यवस्था भी की गई है।
मयालीः यहाँ वॉटर स्पोर्ट्स, एटीवी राइड, पेंटबॉल और चेस जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
अंतरिक्ष दर्शन प्लैनेटेरियमरू 27 एवं 28 नवंबर को मयाली में तथा 29 नवंबर को रंजीता स्टेडियम में ‘अंतरिक्ष दर्शन’ प्लैनेटेरियम लगाया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतिभागियों एवं स्थानीय लोगों को अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा।
सारूडीहः प्रतिभागी प्रसिद्ध सारूडीह चाय बागान का भ्रमण कर वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और चाय उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों को जानेंगे।
सरना एथनिक रिसॉर्टरू प्रतिभागी स्थानीय संस्कृति, परंपरा एवं जनजातीय जीवनशैली से परिचित होने के लिए सरना एथनिक रिसॉर्ट का भ्रमण करेंगे।
नीमगांवः प्रकृति प्रेमियों के लिए बर्ड वॉचिंग का आयोजन होगा, जहाँ प्रतिभागी विभिन्न पक्षियों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का अवसर प्राप्त करेंगे।
आर्ट वर्क एवं कला गतिविधियाँरू आर्ट मेला और कला कार्यशालाओं के माध्यम से प्रतिभागी स्थानीय कला, संस्कृति एवं रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। इसके अंतर्गत विभिन्न आर्ट वर्क एवं रचनात्मक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी।
भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था
जंबूरी में शामिल प्रतिभागियों के लिए जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्हें स्थानीय परंपरा के अनुरूप पारंपरिक भोजन परोसा जा रहा है। भोजन व्यवस्था में स्वच्छता एवं प्रतिभागियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रतिभागियों के ठहरने के लिए विभिन्न स्थानों पर होम-स्टे एवं टेंट की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सुविधाजनक एवं यादगार अनुभव मिल सके।
सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में जुटी टीमें
आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू की टीमें तैनात हैं। सभी साहसिक गतिविधियों का संचालन प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, जनपद पंचायत, वॉलंटियर्स एवं विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी विशेषज्ञ टीमें लगातार सक्रिय हैं।
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ कर रहे लगातार निगरानी
पूरे आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उनका विशेष ध्यान प्रतिभागियों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं गतिविधियों के सुचारू संचालन पर है।
छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से पहुँचे प्रतिभागी और कंटेंट क्रिएटर्स
चार दिनों तक साहसिक गतिविधियों, प्रकृति, पर्यटन एवं कला से जुड़ी गतिविधियों में लेंगे भाग









