
निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग टीम को मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर. राठिया द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान निर्वाचन व्यय के लिए गठित टीमों को उनके कार्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में निर्वाचन व्यय लेखा के नोडल अधिकारी श्री लोकेश्वर पैंकरा, सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती इरमा तिग्गा, नगरपालिका एवं नगर पंचायत निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन व्यय लेखा के समस्त प्रभारी अधिकारी, व्यय संपरीक्षा एवं लेखा दल के सदस्य उपस्थित थे।









