Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

कोरबा 27 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने एकता में अनेकता के प्रतीक गुब्बारे भी छोड़े। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। श्री वसंत ने देश के संविधान में उल्लेखित नियमों और प्रावधानों को आधार मानकर राज्य में बने नियमों तथा कानूनों से ही शासकीय कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया और जन कल्याण की भावना को बनाये रखने की अपील की। उन्होंने जिले में टीम भावना से कार्य करते हुए विकास के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सभी लोगों तक शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन की बात कही।

ध्वजारोहण के पश्चात् कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश सबके साथ साझा किये। इस दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर निवास में भी फहराया गया राष्ट्रध्वज- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में भी राष्ट्रध्वज फहराया और उपस्थित कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

    पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार में…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी