Ro no D15139/23

नए शिक्षा सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन 1 फरवरी से

जशपुरनगर । आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया है कि शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatricscholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन, प्रस्ताव एवं स्वीकृति वर्ष 2024-25 हेतु तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण 01 फरवरी 2025 से 17 फरवरी 2025 तक है। इसी तरह ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 01 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक, आर्डर लॉक करने हेतु 01 फरवरी 2025 से 20 मार्च 2025 तक होगी। निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएगें। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    नगरीय निकाय विकास कार्यों की समीक्षा

    कलेक्टर ने निर्माण कार्य को तेजी से करने के दिए सख्त निर्देश बाधा उत्पन्न करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का किया जाएगा टेंडर…

    Read more

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक ..अपनी औकात भूल जाऊं, इतना अमीर नहीं हूं मैं, और कोई मेरी औकात बताए , इतना फकीर नहीं हूं मैं।

    ज्यादातर नेता विधायक सांसद जिला जनपद के जनप्रतिनिधि अधिकारीयों के आगे भींगी बिल्ली बन जाते हैं , उनके कहे वाक्य को ही ब्रम्हा की लकीर व हरिश्चंद्र की वाणी मान…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु