Ro no D15139/23

सीएम राइज स्कूल से बच्चों का गुणात्मक शैक्षणिक विकास होगा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा ने 33 करोड़ 66 लाख से निर्मित सीएम राइज स्कूल मल्हारगढ़ और 1 करोड़ 31 लाख से निर्मित एसडीएम कार्यालय का किया लोकार्पण
भोपाल । उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सर्व सुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल बनने से बच्चों में गुणात्मक शैक्षणिक विकास होगा। उन्होंने शुक्रवार को मंदसौर जिले के मल्‍हारगढ़ में 33 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीएम राइज स्‍कूल एवं 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चे जो प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ सकते हैं। लेकिन उनके माता-पिता की बहुत इच्छा होती है कि उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़े। ऐसे गरीब परिवारों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम राइज स्कूल बनाए गए। जहां पर बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियां उपलब्ध होंगी। सरकार ऐसे शासकीय विद्यालय बना रही है, जहाँ पर हर परिवार अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेज सकते है। सरकार ने गरीबों, महिलाओं, किसानों एवं युवाओं के लिए काम किया है। उनकी चिंताओं को समझा है। सरकार ने आगामी 25 साल का रोडमैप बनाया है, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। हर हाथ के लिये काम हो, सभी के लिये इलाज हो, शिक्षा हो, यह सरकार ने कर दिखाया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को 5 लाख तक का इलाज मिल रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, श्री राजेश दीक्षित, श्री मदन लाल राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, एडिशनल एसपी श्री गौतम सिंह सोलंकी, मल्हारगढ़ एसडीएम श्री रविंद्र परमार, प्राचार्य, स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी भारत को बना रहे हैं आर्थिक शक्ति

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यापार वाणिज्य और उद्योग के क्षेत्र…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे मध्यप्रदेश की विकास और निवेश संभावनाएं

    एआईएम कांग्रेस 2026 में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने के साथ नई औद्योगिक साझेदारियों पर रहेगा विशेष फोकस   भोपाल…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी