Ro no D15139/23

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के कंटिजेन्ट का भोपाल में होगा सम्मान

भोपाल । मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के 26 जनवरी को नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए। कंटिजेन्ट का भोपाल में शुक्रवार को स्वागत किया गया। एनसीसी के कंटिजेन्ट दल में 136 कैडेट शामिल थे। इन्होंने नई दिल्ली में एक माह तक चले कैम्प में अन्य 16 राज्यों के निदेशालयों से आये 2000 कैडेटस के साथ 30 दिन से अधिक समय तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हिस्सा लिया। इस वर्ष मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के कैडेटों ने 18 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया हैं।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
राज्यपाल और मुख्यमंत्री आर.डी.सी. दल के सदस्यों का भोपाल में सम्मान करेंगे। कैडेटों को उनकी कड़ी मेहनत और श्रेष्ठ प्रयासों के लिए सम्मानित करेंगे। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सीनियर अंडर ऑफिसर कौशिकी शुक्ला और पेटी ऑफिसर आर्यन सेन का ‘ऑल इंडिया सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता’ में अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। उन्हें 27 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के करिअप्पा ग्राउंड में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया। कैडेट नाद्या पंथोरा और कैडेट सृष्टि मिश्रा ने ऑल इंडिया सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किये। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय ने रीमांउट प्रतियोगिता में एक गोल्ड मैडल और एक सिल्वर मैडल भी हासिल किया। कैम्प का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के 25 कैडेटों ने 26 जनवरी 2025 को पूरे राष्ट्र के सामने कर्तव्य-पथ पर मार्च किया। कंटिजेन्ट के 11 कैडेटों ने प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, सीडीएस और सभी सेना प्रमुख के लिए गार्ड ऑफ ऑनर का प्रतिनिधित्व किया।

  • Related Posts

    जनकल्याण के कामों में तेज़ी लायें, निरीक्षण करें, गांवों में करें रात्रि विश्राम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    छोटे किसानों का गेहूं उपार्जन पहले करायें, उपार्जन केन्द्रों में हों सभी जरूरी सुविधाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स के साथ वीसी से की विभिन्न अभियानों की…

    Read more

    माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल प्लेसमेंट ऑफर वितरण समारोह में हुए शामिल   विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को प्रदान किए सर्टिफिकेट भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि विद्यार्थी, सफलता…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता