Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ईव्हीएम प्रदर्शन स्थल का किया निरीक्षण

ईव्हीएम प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों एवं वार्डों में शिविर लगाकर ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में दी जा रही जानकारी
राजनांदगांव 04 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों, वार्डों में शिविर लगाकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिले के विभिन्न स्थानों में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग प्रक्रिया को सरल तरीके से जानकारी देने कहा। इसके साथ ही मतदाताओं को अपने मतदान का उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने मतदाताओं के जिज्ञासाओं का शत प्रतिशत निराकरण करने कहा। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सेक्टर अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नगरीय निकायों के मतदाताओं को ईव्हीएम के माध्यम से मतदान करने के संबंध में जागरूक करने एवं वोटिंग मशीन की जानकारी देने के लिए ईव्हीएम प्रदर्शन किया जा रहा है। ईव्हीएम प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय के वार्डों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है तथा मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जिनके द्वारा आम नागरिकों को ईव्हीएम संचालन का प्रदर्शन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही। साथ ही मतदाताओं की जिज्ञासाओं का निराकरण भी किया गया। मतदाताओं को मतदान तिथि और समय के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। वोटिंग मशीन प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियान नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी वार्डों में किया जा रहा है।
ईव्हीएम से मतदान की प्रक्रिया –
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सबसे पहले महापौर या अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेवल में अपने पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा, पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेवल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करेंगे। पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी और इस तरह मतदान संपन्न होगा।

  • Related Posts

    चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर रीढ़ की बीमारी से जूझ रहे दुर्गा और मिथिलेश को मिला नया जीवन

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के दो बच्चों को गंभीर बीमारी से उबरकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर बढऩे का…

    Read more

    मॉय भारत पोर्टल पर युवाओं से पंजीयन करने की अपील

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात