Ro no D15139/23

ईव्हीएम मशीनों की जागरूकता के लिए मीडिया कार्यशाला

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 04 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत ईव्हीएम मशीनों की जागरूकता के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बाघे उपस्थिति रही। इस दौरान सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने ईव्हीएम से संबंधित जानकारी ली एवं अपनी जिज्ञासा का समाधान किया। मास्टर ट्रेनर ने ईव्हीएम संचालन का प्रदर्शन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महापौर एवं पार्षद पद के लिए मतदान प्रकोष्ठ में दो बैलेट पेपर होंगे। महापौर या अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए सफेद रंग का मतपत्र लगा होगा तथा पार्षद पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र लगा होगा। मतदाता मतदान प्रकोष्ठ में दो बैलेट पेपर में अपने पसंद के प्रत्याशी को बारी-बारी बटन दबाकर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि महापौर या अध्यक्ष पद के लिए बटन दबाने पर बीप की आवाज आएंगी। पार्षद पद के लिए बटन दबाने पर बीप की लंबी आवाज आएगी और इस तरह मतदान संपन्न होगा।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव की आशंका को देखते हुए राजनांदगांव के किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कृषि मौसम सलाह के अनुरूप फसल सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील*   *- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 में 142283.89 हेक्टेयर क्षेत्र…

    Read more

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी कुमारी बाई के लिए मुश्किल घड़ी में सहारा

      – पति के निधन के बाद कुमारी बाई को मिली 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना विपरीत परिस्थितियों में…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ