छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य करेंगे महाकुंभ में स्नान, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंहने लिखा पत्र

0 विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में प्रयागराज जाने किया आमंत्रित

रायपुर 07 फरवरी 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित समस्त मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष एवं सभी विधायकों व सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) को 13 फरवरी 2025 (गुरुवार) को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र लिखकर कहा है कि गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का सजीव अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने लिखा कि इस महाकुंभ में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है। दोनों राज्यों के विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से और भी ऐतिहासिक होगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी सांसदों से अनुरोध किया है कि वे अपनी सहमति संतोष पांडेय (सांसद, राजनांदगांव) के माध्यम से सहमति पत्र अथवा टेलीफोन द्वारा उपलब्ध कराएं। वहीं, सभी विधायकों को श्री सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा) के पास अपनी सहमति पत्र या फोन के माध्यम से भेजने का आग्रह किया गया है।
इस पत्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लिखा कि “महाकुंभ न केवल आस्था का संगम है, बल्कि यह सनातन संस्कृति एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक भी है। छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों की इसमें सहभागिता राज्य की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

  • Related Posts

    शासन को नई दिशा: रायपुर में iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशासनिक दक्षता सुदृढ़ करने बड़ा कदम

    रायपुर संभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हुई कार्यशाला रायपुर, 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन, क्षमता निर्माण एवं प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में…

    Read more

    कोरबा के वार्ड क्र. 28 एवं 27 में होंगे 72 लाख रू. के नये विकास कार्य

    *उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन* रायपुर 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) नगर पालिक निगम केारबा के रविशंकर नगर…

    Read more

    NATIONAL

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल