धमतरी । छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में आगामी 11 फरवरी मंगलवार को नगरीय निकायों का चुनाव होगा। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के तहत जिले में तीन चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण में 17 फरवरी सोमवार को धमतरी और मगरलोड जनपद पंचायत, दूसरे चरण में 20 फरवरी गुरुवार को जनपद पंचायत कुरूद और तीसरे चरण में 23 फरवरी रविवार को जनपद पंचायत क्षेत्र नगरी में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्रों में शासकीय कार्यालयों और संस्थानों के लिए सार्वजनिक, सामान्य अवकाश घोषित किया है। 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अवकाश की अतिरिक्त घोषणा की आवश्यकता नहीं है ।
असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
*मुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं* *प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता…
Read more








