Ro no D15139/23

कलेक्टर और एसपी ने देर रात्रि कोरबा, कटघोरा में कानून व्यवस्था की ली जानकारी

शहर के चौक-चौराहों में शहर का किया भ्रमण

कोरबा 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा और कटघोरा क्षेत्र का दौरा कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कोरबा नगर निगम अंतर्गत घंटाघर चौक, रविशंकर शुक्ल नगर, मुड़ापार, ट्रांसपोर्ट नगर, कमला नेहरू महाविद्यालय पुरानी बस्ती, राताखार, ढ़ोढीपारा, कोहड़िया और कटघोरा के विभिन्न चौक चौराहों में भ्रमण किया।
कलेक्टर और एसपी द्वारा चौक-चौराहों में तैनात पुलिस अधिकारियों, संबंधित थानेदारों और एसडीएम, एसडीओपी को भी कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त करने, अनाधिकृत रूप से लोगों के जमावड़े पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत और एसपी श्री तिवारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान आम मतदाताओं में किसी प्रकार का भय का वातावरण न रहे और वे शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर सकें, इसके लिए राजस्व और पुलिस की टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और किसी प्रकार के अफवाह फैलाकर कानून व्यवस्था में विघ्न डालने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर में

    कोरबा, 21अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’…

    Read more

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक; अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को

     कोरबा, 21 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?