Ro no D15139/23

प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र में मतदान संपन्न

– कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

– मतदान के लिए ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह

– शाम 4 बजे तक अनंतिम मतदान 86 प्रतिशत रहा

राजनांदगांव 17 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत आज प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 114 पंचायतों के 312 मतदान केन्द्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद पंचायत सदस्य तथा सरपंच व पंच पद के लिए ग्रामीण मतदाताओं ने मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में छांव, पेयजल सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल तथा रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्राम सोमनी, घुमका, हरडुवा, बरबसपुर, खैरझीटी, बोरी, रेंगाकठेरा, सुकुलदैहान, धर्मापुर, डिलापहरी सहित अन्य ग्रामों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया एवं मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया और अन्य ग्रामीणों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने कहा।
प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत मतदान के लिए ग्रामीणों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में बड़ी संख्या में ग्रामीण कतार में खड़े रहे और बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक, अन्य नागरिक के साथ दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग मतदाता भी अपने परिजनों के साथ मतदान के लिए मतदान केन्द्रों तक पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में प्रथम चरण में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान के पश्चात मतदान केन्द्रों पर मतगणना की गई। द्वितीय चरण में 20 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025  को जनपद पंचायत डोंगरगढ़ व डोंगरगांव में सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय से दोपहर 1 बजे तक प्राप्त जानकारी अनुसार आज प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 59.10 रहा है। जिसमें 56 प्रतिशत पुरूष, 62.34 प्रतिशत महिला एवं 50 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। शाम 4 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंतिम मतदान प्रतिशत 86 है।

  • Related Posts

    ईव्हीएम का एफएलसी 29 मई एवं एसडीपीसी 30 मई को

    *नगरपालिका आम निर्वाचन 2026* राजनांदगांव 25 मई 2026। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारी हेतु जिले में उपलब्ध ईव्हीएम का एफएलसी 29 मई 2026 को एवं एसडीपीसी 30 मई 2026…

    Read more

    जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्मी के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई

    राजनांदगांव 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि गर्मी के दृष्टिगत जिला अस्पताल राजनांदगांव के सभी वार्डों में एसी एवं…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था