Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान छगन को बिजली बिल से मिल रही राहत

छगन को सोलर पैनल लगाने से आर्थिक बचत के साथ बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति*

 

*- प्रतिमाह माह 1700 रूपए तक हो रही बचत*

 

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बिजली उपभोक्ताओं के बिजली खर्च कम करने के साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम राका के किसान श्री छगन बिजली के बिल से राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए तक का बिजली बिल देना पड़ता था। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आयी है। जिससे प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि बचत राशि से घर की जरूरते पूरी होने के साथ ही खेती-किसानी में भी मदद मिल रही है।

किसान श्री छगन ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य है। उनके घर में पंखे, लाइट, टीवी एवं पानी की मोटर के उपयोग से प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए बिजली बिल आता था। खेती-किसानी के खर्च के साथ बिजली बिल का भुगतान करना कठिन हो रहा था। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। सरपंच ने बताया गया कि योजना के तहत हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की ओर से 78000 रूपए एवं राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाती है। साथ ही भारत को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग भी दिया जा सकता है। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की खुबियों से प्रभावित होकर घर पर सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के लिए आवेदन किया। कुछ ही हफ्तों में उनके घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित हो गया और योजना के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हो गई है। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

किसान श्री छगन ने बताया कि सोलर रूफटॉप पैनल लगने से बिजली बिल के खर्च में बड़ी राहत मिली है। सोलर ऊर्जा से पानी की मोटर चलने से खेती-किसानी के कार्यों में भी सुविधा मिल रही है। आर्थिक राहत मिलने के साथ ही बिजली बिल की चिंता से भी मुक्ति मिली है। शासन की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बहुत अच्छी योजना है। उन्होंने बताया कि ग्राम के अन्य बिजली उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के बारे में जानकारी देने के साथ सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित भी कर रहे है। बिजली बिल में हुई बचत से प्रेरित होकर गांव के अन्य हितग्राही भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। यह योजना न केवल परिवारों को बिजली खर्च से राहत दे रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहित कर रहे है।

  • Related Posts

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 28 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 से 27 सितम्बर तक

    प्रदेश के सभी संभागों से हॉकी, योगा, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल में प्रतिभागी होंगे शामिल* राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 सितम्बर से 27 सितम्बर 2026…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन