Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: जनपद पंचायत नगरी में तीसरे चरण में मतदान 23 फरवरी को

लगभग सवा लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
92 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों और 03 जिला पंचायत सदस्यों के लिए डाले जाएंगे वोट
धमतरी । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत तीसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत नगरी में आगामी 23 फरवरी को होगा। इस पंचायत निर्वाचन में नगरी जनपद क्षेत्र के एक लाख 27 हजार 251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगरी जनपद क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान से 92 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों और तीन जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जनपद क्षेत्र में 65 हजार 656 महिला और 61 हजार 593 पुरूष मतदाताओं के साथ एक अन्य श्रेणी का मतदाता भी वोट डालेगा।
नगरी जनपद पंचायत निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र में कुल 102 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए नामांकन प्राप्त किए गए हैं। इनमें से 10 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इसी तरह कुल 1378 पंच पदों में से 829 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। नगरी जनपद क्षेत्र में अब 92 सरपंच पदों पर निर्वाचन के लिए 328 अभ्यर्थी और 549 पंच पदों के लिए 1284 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। नगरी जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 249 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद क्षेत्र में 25 जनपद सदस्य पदों के लिए 82 और तीन जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगरी पंचायत निर्वाचन क्षेत्र को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों में 41 रूट चिन्हांकित किए गए हैं। मतदान कराने के लिए लगभग 275 मतदान दल बनाए गए हैं। जनपद पंचायत नगरी कार्यालय को निर्वाचन के लिए मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। पंचायत निर्वाचन के लिए 22 फरवरी से निर्वाचन सामग्री शासकीय श्रृंगीऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी से वितरण की जाएंगी।

  • Related Posts

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु