Ro no D15139/23

विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 27 फरवरी को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

अम्बिकापुर 24 फरवरी 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 27 फरवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक मां महामाया हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर लरंगसाय चौक अंम्बिकापुर के द्वारा संचालक श्री सुनिल कुमार सिन्हा उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत रिसेप्शनिस्ट (महिला) के 02 पद, रिसेन्शनिस्ट (पुरूष) के 01 पद, निर्धारित योग्यता ग्रेजुएशन संभावित वेतन 8000 हजार से 12000 हजार तक, नर्स (आइसीयू) के 02 पद संभावित वेतन 8000 हजार से 21000 हजार तक, नर्स (वार्ड) के 08 पद संभावित वेतन 7000 हजार से 18000 हजार तक, (ओ.टी.) टेक्नीशियन के 02 पद संभावित वेतन 13000 हजार से 25000 हजार तक, वार्ड ब्वाय के 02 पद संभावित वेतन 8000 हजार से 15000 हजार तक एवं क्लिनिक स्टॉफ के 03 पद संभावित वेतन 7000 हजार से 12000 हजार निर्धारित किया गया है। कार्यस्थल अम्बिकापुर, उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।

जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक, जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ 27 फरवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सरगुजा संभाग के चार जिलों में पहली बार 930 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का प्रशिक्षण सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर दिया गया जोरय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र एवं हाइजीन किट का वितरण

    अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA),छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें