Ro no D15139/23

तृतीय चरण में बतौली व लुण्ड्रा में 87.21 फीसदी हुआ मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
दोनों ब्लॉक के 127102 मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग

अम्बिकापुर 24 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिले के बतौली और लूण्ड्रा विकासखंड में तृतीय चरण के अंतिम मतदान में 87.21 फीसदी वोटिंग हुई। बतौली में महिला मतदाता पुरुषों की तुलना में आगे रही और बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। तो वहीं लूण्ड्रा में पुरुष मतदाता महिलाओं की तुलना में आगे रहे।
इन दोनों विकासखंड में 63 हजार 368 महिला एवं 63 हजार 733 पुरुष के साथ कुल 1 लाख 27 हजार 102 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
बतौली में 85.93 फीसदी मतदान हुआ, जबकि लुण्ड्रा में 87.98 फीसदी मतदान हुआ। बतौली ब्लॉक में पुरुष की तुलना में 555 महिला मतदाता ने अधिक मतदान किया जबकि लुण्ड्रा में महिलाओं की तुलना में 920 पुरुष मतदाता ने अधिक वोटिंग की।

दोनों विकासखंड में इस प्रकार हुई वोटिंग
जिले के विकासखंड बतौली में कुल 54 हजार 419 मतदाता में से 23 हजार 659 महिला और 23 हजार 104 पुरुषों के साथ कुल 46 हजार 763 मतदाताओं ने मतदान किया। इस जनपद में मतदान प्रतिशत 85.93 रहा।
इसी प्रकार विकासखंड लूण्ड्रा में कुल 91 हजार 308 मतदाता में से 39 हजार 709 महिला, 40 हजार 629 पुरुष व 01 अन्य मतदाता के साथ कुल 80 हजार 339 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका मतदान प्रतिशत 87.98 रहा।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    स्टाफ नर्स के पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता एवं चयन सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की 24 जुलाई 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends