Ro no D15139/23

अक्षर फाउंडेसन सद्गुरु सदाफल देव संस्थान द्वारा जरुरत मंद बच्चों को दि गई पाठ्य सामग्री

देश का भविष्य हमारे बच्चों से ही है। उनके लालन पालन के साथ साथ चरित्र निर्माण में भी मातृ शक्ति की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। ईश्वर ने सृजन का कार्य और ममता का स्वाभाविक गुण हम माताओं को दिया है।
ईश्वर के इस आशीर्वाद का सदुपयोग करते हुए हम अपने परिवार के साथ साथ समाज के जरूरतमंद बच्चों को भी एक सही दिशा, समुचित शिक्षा और संस्कार देने का निरंतर प्रयास करें। यह समाज की, देश की, और पूरे मानवमात्र की बहुत बड़ी सेवा है। सेवा में ही मानव जीवन की सार्थकता है। केवल अपने लिए जीना कोई जीना नहीं है।
व्यक्ति के विकास से ही देश का और तत्पश्चात विश्व का कल्याण संभव है।

ये विचार अक्षर फाउंडेशन की स्वयंसेविकाओ और विहंगम योग संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किये गए, जो कि अक्षर फाउंडेशन की ओर से दिनांक 25 फरवरी को पुरैना बस्ती,महावीर नगर के आंगन बाड़ी में लगभग 80 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं अन्य उपहार के वितरण कार्य का संचालन कर रही थीं।

अक्षर फाउंडेशन, सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की मातृ-शक्ति द्वारा संचालित सेवा संगठन है जो कि बाल कल्याण की दिशा में कार्यरत है। 25 फरवरी को हर वर्ष देश भर में हजारों जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री आदि उपहार वितरित किये जाते हैं। विहंगम योग संस्थान द्वारा विगत 100 वर्षों से मानवमात्र के कल्याण कार्य होते आ रहे हैं। विहंगम योग आश्रम का मुख्य साधना केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम (वाराणसी) सबसे बड़े साधना केंद्रों में से एक है।
विहंगम योग संस्थान द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क आवासीय विद्यालय भी संचालित हैं जो कि हर वर्ष अनेकानेक जरूरतमंद बच्चों को संस्कार और शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ये बच्चे आगे चलकर समाज के अग्रणी जनों के रूप में एक बेहतर भारत की नींव रख रहे हैं।

आयोजित कार्यक्रम में पाठ्य सामग्री वितरण के बाद आंगन बाड़ी के सुमिला जी एवं अन्य कार्यकर्ता ने इस आयोजन के लिए अक्षर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बतलाया कि हमारे यहां ज्यादातर बच्चे समाज के अतिपिछड़े तबके से आते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम न सिर्फ उनके लिए बहुत मददगार हैं, बल्कि इससे बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है और उनके अंदर समाज के प्रति आदर की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के आयोजन में प्रिया बजाज,शांति तिवारी, लक्ष्मी बजाज,सरस्वती फरीकर, सोनी,एकता, ममता,रुक्मणि,संजू,प्रियंका, जितेंद्र बजाज,राम कुमार साहू,विकास,वंदना ,तनिश एवं अन्य मातृशक्ति आदि का विशेष सहयोग रहा।
भवदीय
मनेश्वर नाग प्रदेश मिडिया प्रभारी विहंगम योग संस्थान छत्तीसगढ़

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    – उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान*   राजनांदगांव 05 सितम्बर 2026। देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद

    *8 और 9 सितंबर को बैठकों का दौर*   रायपुर, 06 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग