Ro no D15139/23

शासकीय प्राथमिक शाला दमऊदहरा के सहायक शिक्षक (एलबी) गणेश राम साहू को किया गया निलंबित

अनुपस्थित प्रधान पाठक श्री रितुराज धुर्वे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
राजनांदगांव 28 फरवरी 2025। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल ने  विकासखंड डोंगरगढ़ अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दमऊदहरा के सहायक शिक्षक (एलबी) श्री गणेश राम साहू को तत्काल निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ द्वारा सहायक शिक्षक (एलबी) श्री गणेश राम साहू के विरूद्ध शिकायत के आधार पर जांच कराया गया। जांच प्रतिवेदन अनुसार सहायक शिक्षक (एलबी) श्री गणेश राम साहू शराब सेवन कर शाला में उपस्थित पाया गया, जो कर्मचारी आचरण संहिता के विपरित है। यह क्रियाकलाप पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरित है। निलंबन की अवधि में श्री साहू का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव होगा। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
साथ ही जांच के दौरान विकासखंड डोंगरगढ़ अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दमऊदहरा के प्रधान पाठक श्री रितुराज धुर्वे बिना अवकाश आवेदन के अनाधिकृत रूप से 24 से 28 फरवरी तक अनुपस्तित पाये जाने पर उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। निर्धारित समय में संतोषजनक  जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

      समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्ट रायपुर. 3 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं…

    Read more

    बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनी लखपति दीदी

      – गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी