Ro no D15139/23

बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनी लखपति दीदी

 

– गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी

राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए बिहान से जुडऩा सिर्फ एक स्वसहायता समूह का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया पहला कदम साबित हुआ। कभी परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए मजदूरी पर निर्भर रहने वाली कविता आज सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान का संचालन कर सफल उद्यमी बन चुकी हैं। उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों से परिवार की वार्षिक आय बढ़कर लगभग 5 लाख 20 हजार रूपए हो गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुडऩे से पहले श्रीमती कविता निषाद सामान्य गृहणी थी और मजदूरी से लगभग 150 रूपए प्रतिदिन की आय अर्जित करती थी। सीमित आमदनी में परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन था। इसी बीच गांव में बिहान की सीआरपी दीदियों ने महिलाओं को स्वसहायता समूह, बचत, ऋण और स्वरोजगार की जानकारी दी। इससे प्रेरित होकर कविता ने 10 महिलाओं के साथ स्वसहायता समूह बनाया। नियमित बचत और समूह से मिले सहयोग ने उनमें आत्मविश्वास पैदा किया और आर्थिक रूप से आगे बढऩे का रास्ता खोला।
श्रीमती कविता ने बताया कि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी एक घटना ने उन्हें भीतर तक प्रभावित किया। उन्होंने इस क्षेत्र में काम करने का संकल्प लिया। बिहान से एक लाख रूपए का ऋण लेकर उन्होंने दिल्ली और आगरा की कंपनियों से सेनेटरी पैड मंगाकर विक्रय शुरू किया। शुरूआती दौर में अपेक्षित आमदनी नहीं हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनके प्रयासों को देखते हुए नाबार्ड के माध्यम से सेनेटरी पैड निर्माण की मशीन उपलब्ध कराई गई। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने एक लाख रूपए का मुद्रा ऋण लेकर सेमी-ऑटोमेटिक मशीन खरीदी और स्वयं सेनेटरी पैड का निर्माण शुरू किया। इसी के साथ उन्होंने 80 हजार रूपए का उद्यमी ऋण लेकर कृषि दुकान भी शुरू की। अब गांव के किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है और कविता की आय के नए स्रोत भी विकसित हुए हैं। वर्तमान में उन्हें कुल वार्षिक आय लगभग 5 लाख 20 हजार रूपए तक पहुंच गई है।
श्रीमती कविता निषाद आज केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं कर रही हैं, बल्कि सेनेटरी पैड के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा कृषि दुकान के माध्यम से किसानों को सुविधा पहुंचाने में भी योगदान दे रही हैं। अपने जीवन में आए बदलाव के लिए श्रीमती कविता निषाद ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी