Ro no D15139/23

जिला जेल धमतरी में आयोजित हुआ आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

जेल में परिरुद्ध 44 बंदियों का किया गया स्वास्थ परीक्षण

धमतरी । संचालनालय, आयुष रायपुर के निर्देश एवं जिला आयुष अधिकारी धमतरी के मार्गदर्शन में जिला जेल धमतरी में बीते एक साल से माह में दो बार आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित कर विभिन्न प्रकार से रोगों से ग्रस्त बंदियों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अवध पचौरी द्वारा ऋतुओं के अनुसार उनकी दिनचर्या, आहार विशेष के संबंध में समझाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित कर ऋतु के संबंध में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि राते लम्बी होने से पाचन तंत्र अच्छा होता, अदानकाल के प्रथम ऋतु है जिसमें सूर्य की किरणे प्रखर होने से हिमालय की परत पिघलने लगती है, जिससे मैदानी क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ती है। इस कारण सामान्य जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ अन्य चर्म रोगों से संबंधित बीमारियां बढ़ती है। वर्तमान में हरी सब्जियां प्रचुर मात्रा में पायी जा रही है, इसलिए हरी सब्जी दोनों समय के भोजन लाभ दायक होता है। योग प्रणायाम नियमित रूप से दिनचर्या में शामिल करने हेतु बंदियों को प्रेरित किया गया। एक दिवसीय आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर पर जिला जेल में परिरूद्ध 44 बंदियों का जांच कर औषधी वितरण किया गया। शिविर में फार्मासिसस्ट श्री संजय कुमार पटेल एवं पंचकर्म सहायक श्री गौरव सोनी के अलावा सहायक जेल अधीक्षक श्री एन. के. डहरिया एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    – उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान*   राजनांदगांव 05 सितम्बर 2026। देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद

    *8 और 9 सितंबर को बैठकों का दौर*   रायपुर, 06 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग