Ro no D15139/23

समय सीमा की बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के समय पर निराकरण के निर्देश

अम्बिकापुर 03 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली, जिसमें उन्होंने सभी विभागों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के समय पर निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से निर्देशित करते हुए कहा कि अब आचार संहिता समाप्त हो चुके हैं, सभी विभाग शासन की योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय समय का रखें ध्यान
कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी अधिकारियों को कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए और कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए नागरिकों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, कलेक्टर ने आगामी दिनों में पीएससी और व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित नोडल अधिकारियों को दिए। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति, धान उठाव, आयुष्मान कार्ड, पीएम जनमन योजना के तहत चल रहे कार्यों और जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की और शेष बचे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एमडीए के तहत फाइलेरिया की दवाई वितरण की स्थिति की जानकारी ली और नागरिकों को दवाई वितरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। 8 मार्च को होने वाली लोक अदालत के संबंध में भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त आवेदनों के निराकरण में तेजी लाएं ताकि अधिक से अधिक आवेदकों को लाभ मिल सके।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, डीएफओ थेझस शेखर, अपर कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव एसडीएम और अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’