Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर के तहत उदयपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

घरेलू हिंसा, महिलाओं के कानून सहित योजनाओं की दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 03 मार्च 2025/ कलेक्टर के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार 3 मार्च  को उदयपुर के ग्राम कुम्देवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें जिला महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुलेखा कश्यप द्वारा घरेलू हिंसा, महिलाओं के काननु एवं महिला सशक्तिकरण योजना के तहत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृवंदना, महिला हेल्पलाईन नम्बर के संबंध में जानकारी दी गई।आईसीपीएस के टीम द्वारा मिशन वात्सलय, सखी वन स्टॉप के टीम द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर की जानकारी एवं चाईल्ड लाईन द्वारा चाईल्ड लाईन की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्राम की महिलाएं, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के द्वारा  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा का आयोजन 01 मार्च 2025 से 07 मार्च 2025 तक पंचायत,ग्राम,आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर कार्यक्रमो का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुये है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक,वैधानिक अधिकारो के प्रति प्रतिबद्धता, उनके समानता के अधिकारो को स्थापित करने महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा का विरोध तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार है। महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय जन सामान्य का इन महत्वपूर्ण विषयों में उन्नमुखीकरण अत्यंत आवश्यक है।

  • Related Posts

    अनुज्ञा स्थल में उल्लंघन पाये जाने पर रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ सूचना जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश

    रायपुर ,संचालक डी रजत बंसल (IAS) के निर्देशानुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त शिकायतों के संबंध में दिनांक 21/06/2026 को रात्रिकालीन औचक निरीक्षण के दौरान जिला एम.सी.बी.के…

    Read more

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास