Ro no D15139/23

’’खेलो इंडिया’’ अस्मिता सिटी लीग इंडोर स्टेडियम में 9 मार्च को

अंडर-19 बालिका कुश्ती की स्पर्धा, 8 मार्च तक होगा पंजीयन
धमतरी । धमतरी के आमातालाब स्थित बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में 9 मार्च को अस्मिता सिटी लीग का आयोजन होने जा रहा है। खेलो इंडिया योजना के तहत आयोजित इस लीग में अंडर-19 बालिका वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता होंगी। इसके लिए टीमों का पंजीयन 8 मार्च 2025 तक कराया जा सकेगा।
जिले के खेल अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के तहत अस्मिता सिटी लीग की शुरूआत की गई है। इस लीग में धमतरी में अंडर 19 बालिका वर्ग में 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम श्रेणी में कुश्ती की प्रतियोगिताएं इंडोर स्टेडियम में होंगी। खेल अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का पंजीयन 8 मार्च तक किया जाएगा। पंजीयन के लिए खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रूद्री कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही खेल इंडिया लघु केन्द्र इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में भी निःशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री जे.पी.देव से मोबाईल नंबर 63010-07368, सुश्री लीना यादव से 73896-34552 और श्री विकास सिंह ठाकुर से मोबाईल नंबर 91316-01455 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

      नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार…

    Read more

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

      समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक रायपुर, 19 अगस्त 2026/ दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ