Ro no D15139/23

’विकसित भारत युवा संसद’ युवाओं को संसद में जाने का अवसर

9 मार्च तक पंजीकरण, अपलोड करना होगा एक मिनट का वीडियो
धमतरी । छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले के युवाओं को भारत की संसद में जाने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। ’’विकसित भारत युवा संसद’’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्रदेश से तीन चरणों में चयनित सर्वश्रेष्ठ युवा वक्ताओं को नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित विशेष सत्रों में अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए युवा 9 मार्च तक माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पंजीकरण के दौरान एक मिनिट का वीडियो भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
युवा कार्यक्रम विभाग के समन्वयक और बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में तीन चरणों में चयन होगा। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर वीडियो अपलोड करना होगा, जिससे 150 युवाओं को नोडल जिला-स्तर पर बुलाया जाएगा। वहां से 10 युवा राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए चुने जाएंगे और राज्य स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संसद में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा।
कैसे होगा पंजीयन
माय भारत पोर्टल, लिंक www.mybharat.gov.in पर जाए, Register as Youth विकल्प का चयन करें और Register बटन पर क्लिक करें, अपना फोन नंबर अथवा ईमेल आईडी डालकर OTP से लॉगिन करे, आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट पर क्लिक करें। माय भारत अकाउंट लॉगिन होने पर क्यूआर कोड को स्कैन करे अथवा लिंक https://bit-ly/VBYP-UP पर जाए, Volunteer for Bharat श्रेणी में view more पर जाएं और अपने राज्य एवं नोडल जनपद का चयन कर सर्च करें। इसके बाद नोडल जनपद द्वारा प्रकाशित कार्यक्रम पर क्लिक करें और कार्यक्रम पेज पर । Apply Now का चयन कर नीचे वीडियो अपलोड करे।
ऐसे बनाएं वीडियो
ऑनलाइन स्क्रीनिंग के लिए एक मिनट का वीडियो हिन्दी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में रिकॉर्ड करें। बैकग्राउंड सफेद हो और आवाज साफ होनी चाहिए। शुरु में अपना नाम, जिला और नोडल जिला का नाम बताएं। वीडियो का साइज 25 एमबी तक और फॉर्मेट mp4, mkv, mov, mpeg, avi, wmv, flv होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें और link to access the document का चयन कर पीडीएफ का अवलोकन करे।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी