Ro no D15139/23

जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न

लखनपुर से शशिकला, लुण्ड्रा से कृष्णा पावले,बतौली से अनीता तिर्की व सीतापुर से स्नेहलता टोप्पो बनीं अध्यक्ष
उपाध्यक्ष में लूण्ड्रा से कंचन जायसवाल, बतौली से मंजू गुप्ता, लखनपुर से कामेश्वर राजवाड़े व सीतापुर से अनिल अग्रवाल चुनें गए निर्विरोध

अम्बिकापुर 05 मार्च 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत जनपद पंचायत लखनपुर, बतौली, लुण्ड्रा और सीतापुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आज जनपद मुख्यालय में प्रथम सम्मेलन आयोजित की गई।
जनपद पंचायत लूण्ड्रा में पीठासीन एवं सह पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचन में शामिल सभी जनपद सदस्यों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया की प्रातः 11 बजे से  प्रारंभ की। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें श्रीमती कुसुम के पक्ष में 6 मत, तो वहीं कृष्णा पावले के पक्ष में 11 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती कंचन जायसवाल निर्विरोध चुनी गई।
जनपद पंचायत बतौली से अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने दावेदारी पेश की जिसमें श्रीमती लीलावती सिंह को 04 मत एवं श्रीमती अनिता तिर्की को 11 मत पाकर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती मंजू गुप्ता निर्विरोध चुनीं गई।
जनपद पंचायत लखनपुर से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन तय समयानुसार हुआ जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर श्रीमती शशिकला व उपाध्यक्ष पद पर कामेश्वर राजवाड़े निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार जनपद पंचायत सीतापुर से अध्यक्ष पद पर श्रीमती स्नेहलता टोप्पो एवं उपाध्यक्ष पद पर श्री अनिल अग्रवाल निर्विरोध चुने गए।

  • Related Posts

    घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

    एनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिले के घुनघुटा…

    Read more

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

      अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिला आबकारी अधिकारी  एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल