Ro no D15139/23

ग्रामीण आबादी भूमि सर्वे के बाद अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन 07 मार्च से

प्रारंभिक प्रकाशन के 15 दिन के भीतर कर सकंेगे दावा-आपत्ति

धमतरी 06 मार्च 2025/ स्वामित्व योजना के तहत जिले के 501 राजस्व ग्रामों में स्थित ग्रामीण आबादी भूमि का ड्रोन से सर्वेक्षण कर अधिकार अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया जिले में जारी है। कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा जिले के अंतर्गत कुकरेल, धमतरी, मगरलोड, भखारा के क्रमशः 03, 03, 08, 02 कुल 16 ग्रामों के 35 शीटों का मसौदा मानचित्र आवश्यक सुधार एवं आबादी भूमि के सभी भूखण्डों को क्रमांकित कर संपत्ति धारकों का विवरण निर्धारित प्ररूप में प्रविष्ट कर उपलब्ध कराया गया है। प्ररूप अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन ’परिशिष्ट-7’ में किया जाना है। सूची में दर्शित ग्रामों के प्ररूप अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन 07 मार्च से संबंधित ग्राम पंचायत में कराया जाना है। प्रारंभिक प्रकाशन होने के तिथि से 15 दिन तक हितबद्ध व्यक्ति, प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेगा। तहसीलदार ई-कोर्ट में प्रकरण दर्ज कर ईश्तहार का ग्रामवार प्रकाशन करेंगे तथा निर्धारित 15 दिन तक दावा-आपत्ति प्राप्त कर सुनवाई के बाद प्रकरण का निराकरण करेंगे। प्रकाशन की अवधि में यदि किसी संपत्ति धारक द्वारा किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति नहीं किया जाता है तो अंतिम प्रकाशन की कार्यवाही प्रारंभ कर अधिकार अभिलेख निर्माण की जा सकेगी। संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी कराना सुनिश्चित करें। सर्व साधारण के लिए उद्घोषणा जारी करने, सूचनाओं की तामिली की अभिस्वीकृति का पंजी संधारण करने एवं ई-कोर्ट में लंबित प्रकरणों की सूची तैयार करने के लिए तहसीलवार प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।

  • Related Posts

    खेती के साथ पशुपालन अपनाएं किसान, आय के बढ़ाएं स्थायी स्रोत : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर ग्राम बोड़रा में उन्नत वत्स प्रदर्शनी एवं पशुपालक कृषक गोष्ठी आयोजित, पशुपालकों को वितरित किया गया मिनरल मिक्सचर धमतरी, 26 नवंबर 2026। खेती के साथ पशुपालन…

    Read more

     विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश

    ’14 से 17 दिसंबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का ग्यारहवां सत्र, प्रश्नों और सदन से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी’   धमतरी 26 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ विधानसभा…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?